सुसाइड नोट लिखकर हैदराबाद के इंजीनियर ने की खुदकुशी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बचुपल्ली इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के मरकापुरम निवासी सीताराम के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, सीताराम ने फरवरी महीने में १९ पन्नों का सुसाइड नोट लिखने के बाद हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में सीताराम ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तीन लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और इसे अपनी मौत की वजह बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि सीताराम की शादी वर्ष २०१८ में नांदयाल निवासी एक महिला से हुई थी। दोनों हैदराबाद में रह रहे थे। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सीताराम की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, मामले में डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित वीडियो और ऑनलाइन पोस्टिंग से जुड़े तथ्य क्या हैं और इनमें किन लोगों की भूमिका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पत्नी के ‘प्राइवेट वीडियोज
देख दंग रह गया पति
‘मेरी पत्नी के नाजायज रिश्ते मेरी मौत की वजह हैं। करीब डेढ़ साल से तीन लोगों के साथ उसके नाजायज रिश्ते थे। उसने वो वीडियो तब रिकॉर्ड किए, जब वह किसी के साथ प्राइवेट में थी। कोई लड़की प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड क्यों करती है? उस व्यक्ति ने वो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उस व्यक्ति का नाम रमना है। उन वीडियो को देखने के बाद मैं वैâसे बर्दाश्त कर सकता हूं? उस वीडियो को देखने के बाद मुझे अपनी पत्नी का असली रूप पता चला।’
