रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ३० अप्रैल को आईपीएल २०२६ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और २८ रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी ने आरसीबी को मैच में वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। इस प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। हालांकि, पर्पल वैâप की रेस में आगे होने पर उन्होंने बहुत सहज प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, ‘निश्चित रूप से मैं कुछ हासिल करना चाहता हूं लेकिन अब यह टीम के लिए ज्यादा है। मैं अब जवान नहीं हूं। निश्चित रूप से जब आप जवान होते हैं तो आप इस तरह के अवार्ड जीतना चाहते हैं और जब अच्छा प्रदर्शन होता है तब ऐसा सम्मान मिलता है। मगर जब आप टीम के लक्ष्य की तरफ देखते हैं और कोई व्यक्तिगत सम्मान या पुरस्कार मिलते हैं तब अच्छा लगता है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी तरफ से बस पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैनेजमेंट से आत्मविश्वास मिल रहा है। बस यही कहना चाहूंगा।’
