मुख्यपृष्ठखेल‘मैं भी गलतियां करता हूं’

‘मैं भी गलतियां करता हूं’

टी२० वर्ल्ड कप २०२६ जीतकर गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। भारतीय टीम के हेड कोच ने साबित कर दिया कि उनके पैâसलों में विश्वास और खिलाड़ियों के साथ ईमानदारी सबसे अहम है। गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपनी गलतियों का एहसास है और वे भी इंसान हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं भी गलतियां करता हूं, लेकिन सही इरादे से की गई गलती स्वीकार्य है, गलत इरादे से नहीं।’ गंभीर ने टी२० वर्ल्ड कप और उससे पहले अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया। फॉर्म में नहीं होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा पर उनका भरोसा कायम रहा। गंभीर ने संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका दिया, जिससे वह टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

अन्य समाचार