मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं बहुत जिद्दी और मूर्ख थी...’

‘मैं बहुत जिद्दी और मूर्ख थी…’

काजोल इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि वह फिलहाल कई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रही हैं और कुछ नए आइडियाज पर काम भी कर रही हैं। हालांकि अभी उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को फाइनल नहीं किया है। काजोल ने कहा, ‘मैं अभी बहुत सारी स्क्रिप्ट्स सुन रही हूं, लेकिन फिलहाल कुछ पक्का बताने को नहीं है।’ काजोल के मुताबिक, उनके लिए सिर्फ अच्छी कहानी ही नहीं, बल्कि सही टीम के साथ काम करना भी बेहद जरूरी होता है। उन्होंने अपने करियर के पैâसलों पर भी बात की। करियर के शिखर पर रहते हुए ब्रेक लेने का पैâसला भी उन्होंने खुद ही लिया था। इस बारे में काजोल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस समय मैं बहुत जिद्दी और थोड़ी मूर्ख थी, लेकिन शुक्र है कि मैं सही साबित हुई। लेकिन मैं देखती हूं कि कई औरतें यह सब करती रहती हैं, बिना किसी पुरस्कार के। मैंने अपने पैâसले खुद लिए हैं और उनके पीछे खड़ी हूं। मैं आभारी हूं कि मेरी सभी अजीब-ओ-गरीब बातें भी लोगों को पसंद आई हैं।’

अन्य समाचार