नाना पाटेकर का मानना है कि कलाकारों को अपनी अहमियत समझनी चाहिए और उसी अनुसार रोल चुनने चाहिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने पंकज त्रिपाठी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘काला’ के सेट पर उन्होंने पंकज को एक छोटे पुलिस अफसर के रोल में देखा। जब नाना ने पूछा तो पंकज ने कहा कि वह रजनीकांत और उनके साथ काम करना चाहते थे। इस पर नाना ने उन्हें डांटते हुए कहा कि वह पहले से ही बड़े अभिनेता हैं और ऐसे छोटे रोल करके अपनी वैल्यू कम न करें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘दोबारा ऐसा रोल किया तो मारूंगा।’ नाना का मानना है कि कलाकारों को अपने टैलेंट पर भरोसा रखना चाहिए और ऐसे रोल नहीं लेने चाहिए जो उनकी क्षमता के अनुरूप न हों।
