मुख्यपृष्ठसमाचार‘आईबी’ दबा रही है ‘कॉकरोच' की आवाज!

‘आईबी’ दबा रही है ‘कॉकरोच’ की आवाज!

जनाक्रोश के दमन में जुटी सरकार

विपक्ष का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

कॉकरोच जनता पार्टी पर केंद्र सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि देश में बढ़ते जनाक्रोश को दबाने के लिए दमनकारी कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक और हैक करने के पीछे केंद्रीय खुफिया एजेंसी ‘आईबी’ की भूमिका है।
नाना पटोले ने यह भी कहा कि जनता की आवाज को तकनीकी कार्रवाई या सोशल मीडिया प्रतिबंधों के जरिए दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पटोले के अनुसार, देश में बढ़ते असंतोष और जनक्षोभ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यदि जनता के गुस्से को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति सरकार के हाथ से बाहर जा सकती है। पटोले ने आरोप लगाया कि इसी रिपोर्ट के बाद ‘सीजेपी’ के सोशल मीडिया अकाउंट्स को निशाना बनाया गया। सरकार सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।

देश में बढ़ते असंतोष और जनक्षोभ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यदि जनता के गुस्से को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति सरकार के हाथ से बाहर जा सकती है।

देश के हालात समझो
पटोले ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विरोधियों के अकाउंट ब्लॉक कराने के बजाय देश के असली हालात समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश का किसान, युवा, गरीब और बेरोजगार वर्ग केंद्र सरकार से बेहद नाराज है और यह जनाक्रोश किसी भी समय बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

 

अन्य समाचार