सामना संवाददाता / मुंबई
अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट एकजुट हो रहे हैं तो इस पर आपत्ति करने का कोई कारण नहीं है। अजीत पवार यदि शरद पवार के साथ वापस आएंगे, घर वापसी करेंगे तो निश्चित तौर पर मविआ (महाविकास आघाड़ी) मजबूत होगी। विभाजित पार्टियां एक हो रही हैं तो कोई हरकत नहीं। कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो’ के विचार के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होते समय विभाजनकारी सोच को नकारना चाहिए और जो भी दल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा व संरक्षण का प्रयास करते हैं, उनके साथ कांग्रेस खड़ी रहेगी। सपकाल ने कहा कि शरद पवार इंडिया गठबंधन के एक महत्वपूर्ण नेता हैं।