अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से दुनियाभर में बवाल
एजेंसी / नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई चुनावी मंच या अंतर्राष्ट्रीय दौरा नहीं, बल्कि उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बहामास में होने वाली शादी है। ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि मौजूदा वैश्विक तनाव, खासकर ईरान से बढ़ते टकराव के बीच, उनका इस निजी समारोह में शामिल होना मुश्किल हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने तंज भरे अंदाज में कहा, ‘अगर मैं शादी में जाऊंगा तो मारा जाऊंगा और अगर नहीं जाऊंगा तब भी फेक न्यूज मुझे नहीं छोड़ेगी।’ उनके इस बयान के बाद अमेरिकी मीडिया और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई लोगों ने इसे मीडिया पर हमला बताया, तो कुछ ने इसे ट्रंप की राजनीतिक मजबूरी करार दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस मेमोरियल डे वीकेंड पर पाम बीच सोशलाइट बेटिना एंडरसन से बहामास में शादी करने जा रहे हैं। समारोह को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है। हालांकि ट्रंप ने माना कि उनका बेटा चाहता है कि वह शादी में मौजूद रहें, लेकिन मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हालात उन्हें हर कदम सोच-समझकर उठाने पर मजबूर कर रहे हैं। दरअसल, ईरान को लेकर अमेरिका की रणनीति और बढ़ते तनाव ने व्हॉइट हाउस पर दबाव बढ़ा दिया है। ट्रंप ने भी स्वीकार किया कि इस समय उनके सामने ‘ईरान जैसी बड़ी समस्याएं’ हैं, इसलिए निजी कार्यक्रमों में शामिल होना आसान पैâसला नहीं है।
