मुख्यपृष्ठनए समाचारगैस नहीं तो मिट्टी के तेल पर बनाओ खाना!.. होटल मालिकों...

गैस नहीं तो मिट्टी के तेल पर बनाओ खाना!.. होटल मालिकों को छगन भुजबल की गजब सलाह

सामना संवाददाता / मुंबई

खाड़ी युद्ध के कारण व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। लगभग ५० प्रतिशत होटलों ने शटर डाउन करने का पैâसला किया है। ऐसे में राज्य के वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल ने गजब की सलाह दी है। भुजबल ने कहा कि गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तो मिट्टी के तेल पर खाना बनाओ। भुजबल ने कहा कि राज्य में गैस की कमी है, यह सच है, लेकिन इस समय पूरी दुनिया एक गंभीर स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट का माहौल है। ऐसे में होटल व्यवसायियों को मिट्टी के तेल का उपयोग करना चाहिए।
भुजबल ने बताया कि उनसे मिलने आए होटल संगठन के लोगों को जब उन्होंने मिट्टी के तेल के इस्तेमाल की बात कही तो उन लोगों ने इनकार कर दिया और कहा कि इसके लिए उनकी मशीनों और उपकरणों में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे। भुजबल ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार और गैस उत्पादक कंपनियों को पत्र भेजकर एलपीजी गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है। इसी कारण होटल उद्योग के लिए फिलहाल सरकार के पास कोई विशेष विकल्प नहीं है।

अन्य समाचार