कहते हैं इश्क जब होता है तो वो छुपाए नहीं छुपता और बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस का नाम राइटर-डायरेक्टर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन श्रद्धा सोशल मीडिया पर राहुल मोदी को लेकर समय-समय पर ऐसे पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एड. वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल मोदी और एक्ट्रेस अनीत पड्डा समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। लेकिन असली सुर्खियां वीडियो ने नहीं, बल्कि श्रद्धा के वैâप्शन ने बटोरीं। एक्ट्रेस ने राहुल को काफी टैलेंटेड राइटर-डायरेक्टर बताया है। हम्मम… टैलेंटेड… कुछ समझ रहे हो, एक्ट्रेस के इस वैâप्शन से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पैंâस ने एक बार फिर इस पोस्ट को श्रद्धा और राहुल मोदी के बीच चल रही कथित नजदीकियों से जोड़ना शुरू कर दिया। अब पैंâस फिर से एक ही सवाल पूछ रहे हैं, क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और? वैसे श्रद्धा प्यार है तो बता भी दो, इसमें डरना क्या….!
