मुख्यपृष्ठखेलआय एम इन लव!

आय एम इन लव!

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से अलग हो चुकीं नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर लगातार अपने पोस्ट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस समय मुंबई में हैं और अक्सर अपने दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखी जाती हैं। दरअसल, नताशा को मुंबई में अपने सभी दोस्तों में से सबसे ज्यादा अलेक्जेंडर एलिक्स इलिक के साथ देखा जा रहा है। वहीं नताशा और अलेक्जेंडर को लेकर खबरें भी हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच अब फिर से दोनों को दिवाली पार्टी में साथ देखा गया। गौर करने वाली बात है कि नताशा कहीं भी जाती हैं, तो उनके साथ अलेक्जेंडर जरूर नजर आते हैं। फिर चाहे वो जिम हो या फिर कोई पार्टी ही क्यों न हो। हाल ही में दोनों को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में देखा गया था। अब अलेक्जेंडर ने मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हार्दिक की एक्स वाइफ के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। नताशा और अलेक्जेंडर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। नताशा और अलेक्जेंडर दीवाली पार्टी के लिए तैयार होने के बाद एक साथ रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे हैं और इस वीडियो पर ँrदूप्ी थ्दल्ग श्गर््े ‘९८ सांग लगाया गया है, जिसके बोल में `आय एम इन लव’ भी आता है। ऐसा लग रहा है कि नताशा अब हार्दिक को भूलकर आगे बढ़ रही हैं।

अन्य समाचार