मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक' का उद्घाटन बना मुसीबत ...पांच घंटे तक...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन बना मुसीबत …पांच घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे यात्री!

छुुट्टियों का मजा हुआ किरकिरा
फिरोज खान / मुंबई
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इंतजार तो खत्म हुआ, लेकिन लोगों को कई घंटों तक भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। असल में शुक्रवार को राज्य के सबसे बिजी रूट में से एक पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे हजारों लोग सुबह से ही फंसे रहे। ऐसे में लोगों की छुट्टियों का पूरा मजा किरकिरा हो गया।
बता दें कि एमएसआरडीसी ने खोपोली और लोनावाला के बीच १३ किमी लंबी सड़क बनाई है। इसका मकसद खंडाला घाट इलाके में ट्रैफिक कम करना और आने-जाने का समय कम करना था। लेकिन नई सड़क को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऑफिशियल उद्घाटन तक आम लोगों के लिए नहीं खोला गया था, जिससे सुबह के पीक ट्रैफिक के दौरान सभी गाड़ियों को पुराने घाट रोड से चलना पड़ा। यह हिस्सा बॉटलनेक के लिए बदनाम है। उदघाटन के इंतजाम के लिए मौजूदा एक्सप्रेसवे की एक लेन बंद होने के बाद हालात और खराब हो गए। सड़क पर कम जगह और भारी ट्रैफिक की वजह से घाट पर लंबी लाइनें लग गईं, और कई हिस्सों में गाड़ियां मुश्किल से चल पा रही थीं।

अन्य समाचार