एजेंसी / तेहरान
होर्मुज में गजब का खेल चल रहा है। जब भी मन हो रहा है अमेरिका और ईरान किसी भी जहाज पर कब्जा कर ले रहे हैं। अमेरिका ने परसों ईरान के दो जहाजों को बंधक बनाया था। अब हिंदुस्थान आ रहे दो जहाजों को कल ईरान ने बंधक बना लिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि उन दोनों की लड़ाई में हर्जाना हिंदुस्थान को देना पड़ रहा है।
बता दें कि ताजा घटना में ईरान की आईआरजीसी (ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स)ने तीन जहाजों पर हमला कर उन्हें कब्जे में ले लिया है। इन जहाजों को जब्त कर ईरान ले जाया गया। इनमें से दो जहाज हिंदुस्थान आ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों की पहचान एमएससी प्रâांसेस्का और ईपामिनोडस के रूप में की गई है। जहाजों के मालिकों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका है।
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहा था ‘जब्त जहाज’!
ईरान ने कल तीन जहाजों को जप्त कर लिया। जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ईरान की ओर से जब्त किया गया जहाज एपामिनोंडास गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जा रहा था। यह जहाज दुबई से अपनी यात्रा शुरू कर निकला था कि तभी आईआरजीसी ने इस पर हमला कर अपने कब्जे में ले लिया।
इस जब्ती ने समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान की नौसेना ने जारी बयान में कहा कि इन तीन जहाजों को बिना जरूरी मंजूरी के ऑपरेट किया जा रहा था। इन्होंने नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर किया, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। उन्हें आईआरजीसी नौसेना ने जब्त कर लिया और ईरान के तट की ओर ले जाया गया है। ये दोनों जहाज फिलहाल ईरान के क्षेत्रीय जल में हैं, जहां उनके सामान, डॉक्यूमेंट्स और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के बहाने उन्हें रखा गया है।
