मुख्यपृष्ठखेल‘सेना’ में इंडिया का जलवा

‘सेना’ में इंडिया का जलवा

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट की दुनिया में `सेना’ देश के नाम से जाना जाता है। आंकड़ें बताते हैं कि `सेना’ देशों में भारत के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों का हाल बदतर रहा है। पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को `सेना’ सरजमीं पर जीत के लिए तरसना पड़ रहा है, लेकिन भारतीय टीम के आंकड़े शानदार हैं। भारतीय टीम आखिरी बार साल २०२१ में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों में कंगारुओं को हराया था, लेकिन पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर हाल बुरा है। पाकिस्तान साल १९९५ के बाद से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट नहीं जीत सका है, वहीं श्रीलंका को अब भी ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। पिछले दिनों केपटाउन टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, लेकिन पाकिस्तान तकरीबन १७ सालों से साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट नहीं जीत सका है। हालांकि, श्रीलंका ने साल २०१९ में साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट जीता था। भारतीय टीम इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सितंबर २०२१ में जीती थी। पाकिस्तान ने आखिरी टेस्ट इंग्लैंड की सरजमीं पर २०१८ में जीता था, जबकि श्रीलंका तकरीबन १० साल से इंग्लैंड में टेस्ट नहीं जीत सका है।

अन्य समाचार