मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : नीले बक्से में जली हुई काली हड्डियां, नाजायज रिश्ते में...

तहकीकात : नीले बक्से में जली हुई काली हड्डियां, नाजायज रिश्ते में लालच और धोखा

फिरोज खान

नदी में एक नीले रंग का बक्सा तैर रहा था, जिसपर नाव चला रहे शख्स की नजर पड़ी तो उसे कुछ शक हुआ। नाव चलाते हुए वह बक्से के काफी करीब गया। बक्से को देख उसके मन में लालच आया, उसने सोचा इसमें कुछ माल हो सकता है, जिससे वह मालामाल हो सकता है, फिर उसके दिल को अहसास हुआ कुछ गड़बड़ भी हो सकती है। इसी उधेड़बुन में रहने के बाद उसने पैâसला लिया कि पुलिस को सूचना देना ही बेहतर होगा। पुलिस मौके पर पंहुची और बक्से को किनारे ले आई। बक्से को खोलते ही पुलिस का सिर चकरा गया। नाविक के भी होश उड़ गए। बक्से में जली हुई काली हड्डियां थी। कुछ काले रंग की राख भी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हड्डियां और राख को फोरेंसिक लैब भेजा गया। रिपोर्ट चौंकाने वाली आई। रिपोर्ट में बताया गया कि जली हड्डियां और काली राख महिला की है। ऐसे में महिला की शिनाख्त करना और पता लगाना कत्ल किसने और क्यों किया गया पुलिस के लिए चुनौती बन गया। लंबी तहकीकात के बाद पुलिस की जांच एक ऐसे शख्स के पास आकर ठहर गई, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस को पता चला रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी है जो झांसी का रहने वाला है। पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंका देने वाली जानकारी सामने आई। शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने दो शादियां कर रखी थी। दोनों को अलग-अलग घर में रखे हुआ था। इस बीच उसके संपर्क में एक और ३० वर्षीय महिला आई। वह उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। वह महिला को महीने का खर्चा खुराकी देता था, लेकिन उसकी लालच बढ़ने लगी थी और पैसों की डिमांड बढ़ने लगी थी। लाखों रुपए देने के बावजूद लालच बढ़ता गया। वह अपनी जिंदगी भर की कमाई काफी कुछ महिला पर लुटा चुका था। आखिरकार तंग आकर उसने महिला की हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के मुताबिक, शख्स ने महिला की चाकू से हत्या की। सबूत मिटाने के मकसद से लाश को सुनसान जगह ले गया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। लाश काफी हद तक जल गई तो जली हुई हड्डियां और राख जुटाकर एक नीले डब्बे में डालकर पैक किया और एक रिक्शा में डालकर नदी ले गया और पानी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में डाल दिया है।

अन्य समाचार