फिरोज खान
ठाणे में रहने वाले ६५ साल के रिटायर्ड सरकारी अधिकारी की जिंदगी बहुत ही सुख-शांति से बीत रही थी। बच्चों की शादी हो चुकी थी और वे वेलसेटल्ड थे। बुजुर्ग शख्स को रिटायरमेंट के बाद अच्छा सर्विस फंड मिला था। करोड़ों का बैंक बैलेंस होने के नाते शख्स बेफिक्र होकर अपनी इच्छाओं को पूरी कर रहा था। बुढ़ापा होने के बावजूद उसके अंदर जवानी का जोश उबाल मारता। ज्यादा समय एकांत में गुजरने की वजह से वह अपना वक्त मोबाइल में बिता रहा था। अक्सर वह सुंदर और सेक्सी लड़कियों की तस्वीरें देख दिल बहलाने लगा। धीरे-धीरे वह पोर्न वीडियो की तरफ भी बढ़ने लगा। इसी बीच एक दिन उन्हें व्हॉट्सऐप कॉल आया। सामने से महिला की मीठी आवाज आ रही थी। थोड़ी देर बातें करने के बाद महिला ने फोन काट दिया। इसी तरह सुंदरी बुजुर्ग से बातें कर उसे अपने विश्वास में ले लिया। बात और आगे बढ़ी और सुंदरी बुजुर्ग शख्स से सेक्सी बातें कर उत्तेजित करने लगी। फिर शुरू हुई प्यार की कहानी। हसीना ने शख्स से कहा कि वह उससे मोहब्बत करने लगी है और वह अपना शरीर उसे सौंपना चाहती है। दूसरे ही पल उसने कपड़े उतार कर वीडियो कॉल किया। महिला को नग्न अवस्था में देख शख्स बेकरार हो गया। मानो वह अपना होश गवां बैठा। बुजुर्ग की हालत देखकर महिला ने उसे भी कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। थोड़ी देर तक दोनों तरफ से अश्लील हरकतें होती रहीं और फोन कट हो गया। दूसरे दिन महिला ने फिर से कॉल किया और बताया कि उसके अंकल अमेरिका में शेयर ट्रेडिंग करते हैं, तुम भी अगर इनवेस्टमेंट करो तो अच्छा मुनाफा होगा। बुजुर्ग उसकी बातों में आ गया और थोड़ा-थोड़ा कर तकरीबन ४ करोड़ रुपए इनवेस्ट कर दिए। कुछ दिनों बाद बुजुर्ग ने मुनाफे ़के बारे में पूछा तो महिला ने उसे उसकी नग्न अवस्था वाली तस्वीर भेजी, जो व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान उसने रिकॉर्ड कर ली थी और बोली पैसों की बात करोगे तो यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। महिला की बात सुनकर शख्स को पसीने छुट गए और बदनामी का डर उसे सताने लगा। शातिर महिला ने उससे और पैसों की डिमांड की। बुजुर्ग ने गिड़गिड़ाकर कहा कि उसका सारा बैंक-बैलेंस खत्म हो चुका है, अब उसके पास कुछ नहीं है, फिर भी महिला नहीं मानी और उसे धमकाती रही। समाज में बेइज्जती के डर से बुजुर्ग ने किसी से उधार पैसे लेकर ५ लाख रुपए महिला के बैंक खाते में डाले। बावजूद इसके महिला ने ब्लैकमेलिंग करना जारी रखा। आखिरकार तंग आकर पीड़ित ने सारी बात अपने बेटे से बताई और सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन रोमांस स्वैâम की हसीना अभी भी पकड़ में नहीं आई है।
