मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : एक तरफा प्यार का अंजाम

तहकीकात : एक तरफा प्यार का अंजाम

 -प्रेमिका के कत्ल की कोशिश नाकाम तो प्रेमिका ने करवा दिया काम तमाम

फिरोज खान

प्यार दो दिलों का संगम होता है। दोनों के सीने में मोहब्बत की आग भड़कती है, तभी इशक परवान चढ़ता है, लेकिन यही प्यार जब एक तरफा होता है तब यह खतरनाक ही साबित होता है। कभी प्रेमी प्रेमिका को मार डालता है या फिर खुद को मार लेता है। इसी तरह का एक वाकया सामने आया है। एक युवक को युवती से बेहद प्यार हो गया, वह उसे दिल से चाहने लगा। युवती को अपनाने के लिए वह हर पल कोशिश करने लगा, लेकिन इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि युवक का यह प्यार एक तरफा था। आखिरकार नतीजा यह हुआ कि युवक को मोहब्बत के चक्कर में जेल जाना पड़ा, जब वह जमानत पर बाहर आया, जेल की हवा खाने के बावजूद उसके प्यार का भूत उतरा नहीं। मजनू बन वह युवती को पाने के लिए कोशिश करने लगा। आखिरकार जो अंजाम हुआ वह दर्दनाक था। युवक ने पहले प्रेमिका को खत्म करने की कोशिश की। हमले में युवती बच गई, लेकिन बाद में युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसी के साथ युवक की रूह के साथ मोहब्बत दुनिया से फरवाज हो गई।
मामला पिंपरी-चिंचवड़ के कालेवाड़ी इलाके का है। सुरेश (नाम बदला हुआ) को २४ साल की युवती से पहली नजर में ही प्यार हो गया। वक्त के साथ-साथ उसकी मोहब्बत रंग लाने लगी। युवती को जब यह बात मालूम हुई, तो उसने साफ-साफ कह दिया कि उसे कोई दिलचस्पी नहीं है। युवती का सीधा जवाब पाकर सुरेश का दिल टूट गया, फिर भी उसे उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल युवती उससे मोहब्बत करने लगेगी। किसी न किसी बहाने वह युवती से मिलने की और बात करने की कोशिश करता। कई महीने बीत जाने के बावजूद युवती का मन नहीं बदला और उसके दिल में सुरेश के लिए कोई जगह नहीं हुई, तो सुरेश का एक तरफा प्यार भड़क उठा और उसने सोचा वह उसकी नहीं है तो वह उसे किसी और की भी नहीं होने देगा। यही सोचकर सुरेश ने एक दिन युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। खुशकिस्मती से युवती बच गई। पुलिस ने सुरेश को हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। कुछ दिनों बाद सुरेश को कोर्ट से जमानत मिली और जेल से बाहर आ गया। जमानत पर छूटने के कुछ दिनों बाद ही। दो लोगों ने धारदार हथियार से सुरेश पर हमला किया। हमले में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। कत्ल का कनेक्शन उस युवती से निकला, जिससे वह एक तरफा प्यार करता था। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला सुरेश के जमानत पर छूटकर आने के बाद युवती और उसके घरवालों को डर सताने लगा था कि सुरेश फिर से हमला कर सकता है या फिर कोई खतरनाक कदम उठा सकता है।

अन्य समाचार