मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : दिल के अरमां आंसुओं में बह गए... पहले प्यार के...

तहकीकात : दिल के अरमां आंसुओं में बह गए… पहले प्यार के लिए दूसरे इश्क का कत्ल!

फिरोज खान
हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना गन्नौर क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू की शादी उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली सीमा से हुई थी। शादी के बाद गुड्डू और सीमा की जिंदगी मजे से चल रही थी। इस दौरान सीमा ने २ बच्चों को जन्म दिया। खूबसूरत पत्नी का प्यार पाकर गुड्डू अपने आपको दुनिया का खुशकिस्मत इंसान समझने लगा। वह पत्नी की हर फरमाइश हर हाल में पूरा करता था। शहनाज भी पति से खूब खुश थी। गुड्डू के ममेरे साले की शादी का न्योता आया।
गुड्डू और और सीमा ने मिल कर शादी में जाने का प्रोग्राम बनाया। जमकर खरीदारी की गई। गुड्डू इस बात से बेखबर था कि वह शादी में नहीं, बल्कि मौत के प्रोग्राम में जा रहा है। गुड्डू ने पत्नी के लिए महंगे कपड़े खरीदे यह कहकर कि उसमें वह सुंदर लगेगी। सीमा महंगे कपड़े पाकर भी खुश नहीं थी, लेकिन उसके अंदर किसी और बात को लेकर तूफान चल रहा था। सीमा पति से बोली हम बाइक पर जाएंगे, ताकि जल्दी पहुंच सकें, क्योंकि हरियाणा की बसों में बहुत भीड़ चल रही है, फिर गांव तक पहुंचने के लिए साधन भी नहीं मिलता है। अपनी बाइक होगी तो आसानी से घर तक पहुंच जाएंगे। पत्नी की बात मानकर गुड्डू ने बाइक से जाने का इरादा बनाया।
७ अगस्त की सुबह जावेद अपनी बीवी शहनाज को बाइक पर बैठा कर गांव खुरगान के लिए निकल पड़ा। बाइक पर पीछे बैठी शहनाज फोन पर बार-बार किसी से बात कर रही थी। बाइक की स्पीड तेज होने के चलते वह समझ नहीं पा रहा था। उसे लगा शायद शादी वाले घर से फोन आ रहे हैं। यह सोचकर वह मोटरसाइकिल चलाता रहा, `जब वे नेशनल हाईवे पर बने एक फ्लाईओवर से थोड़ा आगे पहुंचे, तो पीछे से २ बाइकों पर सवार ४ लड़कों ने गुड्डू की बाइक का पीछा करके टक्कर मार दी और डंडा मार कर बाइक रुकवा ली। उन्होंने चाकू से जावेद पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घायल गुड्डू समझ गया कि पत्नी सीमा ने उसके साथ धोखा किया। उसका दम टूटने को था, तभी उसकी निगाहें एक तरफ खड़ी सीमा पर पड़ी। वह कुछ कहना चाह रहा था, लेकिन कह नहीं पाया, क्योंकि शरीर से खून ज्यादा बह चुका था। गुड्डू के मरते ही सीमा ने फौरन डायल ११२ को फोन किया और पुलिस को सूचना दी कि उन पर पर हमला हुआ है। बदमाशों ने उसके पति को मार डाला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की। शहनाज का बयान लिया तो पुलिस को शहनाज की बातों में दम नहीं लगा। उस की आंखों में पति की मौत के आंसू जरूर थे, लेकिन एक डर भी साफ दिख रहा था।

अन्य समाचार