मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात: चाबी ने खोला कत्ल का राज...हत्या या सुसाइड के बीच झूल...

तहकीकात: चाबी ने खोला कत्ल का राज…हत्या या सुसाइड के बीच झूल रही थी गीता की लाश

फिरोज खान

साकीनाका स्थित घर पर दोपहर में गीता अकेली थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। पति के लिए लंच तैयार करने के लिए जल्दी काम करने में व्यस्त थी। उसी वक्त तीन नकाबपोश घर में अचानक से घुसे और उसे दबोच लिया। वह चिल्लाती या शोर मचाती इससे पहले नकाबपोशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। बाद में दो लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़े और तीसरे शख्स ने गीता का गला दबा दिया। हत्या के बाद तीनों ने नायलॉन की रस्सी से लाश के गले में फंदा बनाकर फंसा दिया और किचन के सीलिंग पैâन से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों नकाबपोश फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला का १२ साल का बेटा ट्यूशन से लौटा और दरवाजे की बेल बजाई। कई बार बेल बजाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने पिता को फोन किया। बेटे की बात सुनकर किशन घबरा गया और फौरन घर पंहुचा। घर की दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी की लाश पंखे से लटकते देख चीख पड़ा और फौरन पुलिस को सूचना दी। किशन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। साकीनाका पुलिस ने शुरू में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल भेज दिया। अंतिम संस्कार के बाद गीता के पिता ने राजस्थान के पाली जिले के रानी पुलिस स्टेशन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया क्योंकि घटना साकीनाका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। फोरेंसिक जांच से पता चला गीता का गला घोंटा गया था, जिससे साबित हुआ कि गीता की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कातिल दरवाजा तोड़े बिना घर में घुसे वैâसे। पुलिस का शक किशन की तरफ गया, क्योंकि एक चाबी घर में थी और दूसरी चाबी किशन के पास थी। पुलिस ने किशन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और सारी हकीकत उगल दी। किशन ने बताया वह दूसरी औरत के साथ रिलेशनशिप था और वह उसके साथ शादी करना चाहता था, लेकिन पत्नी बीच में रोडा बनी हुई थी, इसलिए उसने पत्नी का कत्ल करने का प्लान बनाया। हत्या को अंजाम देने के लिए उसने सुपारी किलर को ६ लाख रुपए की सुपारी दी थी।

अन्य समाचार

हूक