मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : पत्नी का गोरे रंग के गुमान में गंदा खेल... काले-कलूटे...

तहकीकात : पत्नी का गोरे रंग के गुमान में गंदा खेल… काले-कलूटे पति के कत्ल के पीछे थी गहरी साजिश

फिरोज खान

२७ साल की प्रियंका को अपने गोरे रंग पर बड़ा गुमान था। वह अपने आप को किसी अप्सरा से कम नहीं समझती थी। उसकी ख्वाहिश थी कि उसका पति भी उसी की तरह गोरा हो और हेंडसम हो। दिल में यही ख्याल रखकर वह सपने देखा करती थी। घरवालों ने प्रियंका के लिए लड़का ढूंढना शुरू किया। कई रिश्ते आए और रिजेक्ट हो गए। ऐसा नहीं कि वह जैसा चाहती थी, वैसे रिश्ते नहीं आए, फिर भी प्रियंका ने इनकार कर दिया, क्योंकि उसके पीछे एक बड़ी खतरनाक साजिश थी। आखिरकार प्रियंका एक सोची समझी प्लानिंग के तहत मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के मिर्ची व्यापारी से शादी करने को तैयार हुई। शादी के कुछ ही महीनों में रिश्तों के भीतर छिपी घनौनी मंशा उजागर हुई। यह वारदात केवल एक हत्या नहीं, बल्कि तानों, अवैध संबंधों और गहरी साजिश की कहानी बनकर सामने आई है। पुलिस जांच में जो सच बाहर आया, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पत्नी प्रियंका के रिश्ते पति के साथ शुरू से ठीक नहीं थे। पत्नी अक्सर पति का अपमान करती थी और कहती थी कि वह उसके साथ खुश नहीं है। यह भी कहती ‘तुम काले कलूटे हो, बदसूरत हो’। इस तरह के ताने रिश्ते में जहर घोल रहे थे। घर में आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, जिससे पति मानसिक दबाव में रहने लगा था। प्रियंका यही चाह रही थी। एक दिन पति की घर में हत्या हो जाती है। प्रियंका ने पुलिस को बताया कुछ लोग घर में लूट के मकसद से घुसे, पति ने विरोध किया तो लुटेरों ने पति की हत्या कर दी। घर में अलमारी और बाकी जगहों का भी सामान बिखरा पड़ा था। प्रियंका पति की मौत पर दहाड़ें मारकर रो रही थी। पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की। पुलिस जांच में जो सच बाहर आया, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मृत पति की बहन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका का व्यवहार काफी समय से संदिग्ध लग रहा था। वह पति से दूरी बनाकर रहती थी, मोबाइल फोन पर घंटों बात करती थी और छोटी‑छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। इस तरह का सुराग हाथ लगते ही पुलिस ने प्रियंका के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड निकाले तो अवैध प्रेम संबंध का खुलासा हुआ। प्रियंका को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका के राजगढ़ निवासी एक शख्स से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इसी रिश्ते के चलते दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पति की हत्या के बाद सारी जायदाद प्रियंका की हो जाएगी यही सोचकर प्लानिंग तैयार की गई। जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका के प्रेमी ने अपने साथी को एक लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। ७ अप्रैल की रात साजिश के तहत घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी घर में घुसे और सो रहे पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में सामान बिखेर दिया गया और घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई।

अन्य समाचार