मुख्यपृष्ठस्तंभजलाने का निमंत्रण

जलाने का निमंत्रण

-जी हां, होम्स की पूर्व पत्नी मैरीली फीबिग और रोबाच के पूर्व पति एंड्रयू शू दोनों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

-किम सू-ह्यून के खिलाफ लगाए गए आरोप जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री किम से-रॉन के साथ तब संबंध बनाए थे जब वह नाबालिग थीं।

यह तो वही बात हुई न कि अपने पुराने प्रेमियों को जलाओ। उन्हें बुलाओ और दिखाओ कि देखो तुम्हारे बिना भी हम शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा ही कुछ माहौल पत्रकार टीजे होम्स और उनकी प्रेमिका पत्रकार एमी रोबाच ने बनाया है। दरअसल, इस साल के अंत में दोनों शादी करने की तैयारी में हैं और मजे की बात यह है कि उनकी इस शादी में उनके पूर्व पति-पत्नी मैरीली फीबिग और एंड्रयू शू को भी शामिल किया गया है। जी हां, होम्स की पूर्व पत्नी मैरीली फीबिग और रोबाच के पूर्व पति एंड्रयू शू दोनों को समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, वे इसमें शामिल नहीं होंगे। मगर उनके बच्चों से इस खास दिन पर अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। होम्स की पत्नी फीबिग से १३ साल की बेटी सबीन है, जिनसे उन्होंने १२ साल की शादी के बाद २०२३ में तलाक ले लिया था। उनकी पहली पत्नी एमी फरसन से उनके दो बड़े बच्चे भी हैं, ब्रायना और जैडेन। वहीं, रोबाच की शादी टिम मैकिन्टोश से १९९६ से २००९ तक हुई थी। पूर्व पति-पत्नी की दो बेटियां हैं, आवा (२३) और एनालिस (२०)। ये दोनों बेटियां टिम मैकिन्टोश से हैं। पत्रकार रोबाच की शादी शू से २०१० में हुई थी और २०२३ में उनका तलाक हो गया था। अब अपनी शादी में पूर्व पति-पत्नी को बुलाकर उनके दिल को जलाया ही जाना है। शायद इसीलिए दोनों शादी में शामिल नहीं होने वाले।
झूठा था नाबालिग से यौन संबंध का दावा
दक्षिण कोरिया के विख्यात व लड़कियों के क्रश रहे अभिनेता पर एक नाबालिग मशहूर अभिनेत्री जो अब इस दुनिया में नहीं है, से यौन संबंध का आरोप था। पूरे देश में इसकी गरम चर्चाएं थी। मगर अब जो बात सामने आई है उससे लगता है कि वह जो लड़कियों का क्रश रहा है, बरी हो जाएगा। जी हां, कोरिया हेराल्ड के अनुसार, पुलिस की जांच में कथित तौर पर यह पाया गया है कि दक्षिण कोरियाई अभिनेता किम सू-ह्यून के खिलाफ लगाए गए आरोप जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री किम से-रॉन के साथ तब संबंध बनाए थे जब वह नाबालिग थीं, हेरफेर किए गए सबूतों पर आधारित थे। स्थानीय मीडिया आउटलेट जूंगआंग इल्बो के अनुसार, सियोल के गंगनम पुलिस स्टेशन के पुलिस दस्तावेजों से पता चला है कि यूट्यूब चैनल होवरलैब, जिसे गारो सेरो इंस्टीट्यूट के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा लगाए गए आरोपों में बदले हुए काकाओटॉक संदेश और एआई द्वारा उत्पन्न वॉयस रिकॉर्डिंग शामिल हैं। जांचकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि चैनल चलाने वाली किम से-उई ने यूट्यूब राजस्व सहित वित्तीय लाभ के लिए किम सू-ह्यून के बारे में जानबूझकर झूठे दावे पैâलाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को ‘अच्छी तरह पता था कि अभिनेता किम सू-ह्यून का मृतक के साथ नाबालिग रहते हुए कोई संबंध नहीं था,’ लेकिन फिर भी उसने अभिनेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये आरोप साझा किए।
-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार