मुख्यपृष्ठग्लैमरभारत छोड़ रहीं हैं ईरानी एक्ट्रेस!

भारत छोड़ रहीं हैं ईरानी एक्ट्रेस!

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी बीते कई सालों से भारत में रह रही हैं। उन्होंने यहीं रहकर अपना करियर बनाया। पहले मॉडलिंग की, फिर फिल्मों में काम किया। मगर अब मंदाना अपने देश ईरान वापस लौटना चाहती हैं। उन्होंने इस बारे में बात की है। उनका कहना है कि नया शासन आते ही वो ईरान लौट जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए  मंदाना ने कहा जनवरी से उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और उनके कॉन्ट्रैक्ट्स वैंâसिल कर दिए गए हैं, क्योंकि राजनीतिक रूप से वो एक्टिव हो गई हैं और खुलकर अपनी बात सामने रखती हैं। मंदाना से पूछा गया कि क्या वो कभी अपने देश ईरान लौटेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया- हां, जैसे ही यह शासन समाप्त होगा, मैं चली जाऊंगी। वैसे भी मैं अभी जा ही रही हूं, मेरा सामान पहले से ही पैक है। मैं भारत छोड़ रही हूं।

अन्य समाचार