एमएस धोनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट पैंâस के बीच हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि आईपीएल २०२६ से पहले वह अपनी जर्सी का नंबर ७ छोड़कर ८ करने जा रहे हैं। नंबर ७ उनके और उनके पैंâस के लिए सिर्फ एक अंक नहीं, बल्कि एक भावना की तरह रहा है। उनका जन्म ७ जुलाई को हुआ था, जिसकी वजह से वे हमेशा इसी नंबर की जर्सी पहनते आए हैं। ऐसे में उनके इस पैâसले ने सभी को हैरान कर दिया है कि करियर के अंतिम चरण में वे यह बदलाव क्यों कर रहे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ नंबर हमेशा साथ रहते हैं और ७ उनके लिए खास रहा है, लेकिन अब वे इसे बदलकर ८ करने जा रहे हैं। वीडियो में ७ नंबर की जर्सी दिखाई देती है, जिसे हटाकर ८ नंबर की जर्सी टांग दी जाती है। हालांकि, यह जर्सी सीएसके की पीली जर्सी नहीं, बल्कि नीले रंग की है, जिस पर तिरंगे की धारियां बनी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पीछे की वजह का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा।
