मुख्यपृष्ठनए समाचारआईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल का भंडाफोड़ ... टेंपल में टेरर...

आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल का भंडाफोड़ … टेंपल में टेरर फैलाने का था टारगेट!

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किए ९ गुर्गे गिरफ्तार
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के ९ गुर्गों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, मॉड्यूल के निशाने पर दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर था। आरोपियों में शामिल एक शख्स ने मंदिर की रेकी की थी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बलों पर फायरिंग की साजिश रची गई थी। मंदिर की तस्वीरें और अन्य संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजी गई थीं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक चर्चित ढाबे पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की योजना बनाई गई थी। इस ढाबे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा हिसार स्थित एक सैन्य वैंâप की रेकी कर उसके वीडियो भी पाकिस्तान भेजे गए थे। मॉड्यूल के निशाने पर उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशन और वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी थे। यह पूरी कार्रवाई गुरुवार को चलाए गए ‘गैंग बस्ट २.०’ अभियान के तहत की गई। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय १२ से अधिक आपराधिक गिरोहों के कुल १,०१४ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

अन्य समाचार