मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी के बार-बार दौरे से हो गया स्पष्ट ... भाजपा को सता...

मोदी के बार-बार दौरे से हो गया स्पष्ट … भाजपा को सता रहा है हार का डर! …कांग्रेस ने किया दावा

यूपीए सरकार की थी योजना
चाबी देने की गारंटी सिर्फ मोदी की
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. आंबेडकर के विचारों और आदर्शों का राज्य है। जब-जब लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने की कोशिश हुई, तब-तब इसी महाराष्ट्र ने लोकतंत्र और संविधान में विश्वास करनेवालों को ताकत दी है। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करनेवाली भाजपा जहां संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रही है, वहीं महाराष्ट्र की जनता ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू, फुले और आंबेडकर के विचार को ताकत देने का संकल्प लिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार महाराष्ट्र में प्रचार करने के लिए आना पड़ रहा है। शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सोलापुर में विडी घरकुल योजना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की थी, लेकिन घरों की चाबी देने मोदी पहुंच गए यानी चाबी देने की गारंटी मोदी की है। यूपीए सरकार के दौरान इस योजना को पूरा करने में मोदी सरकार को १० साल लग गए। यह दावा करना कि यह योजना मोदी सरकार की गारंटी है। पूरी तरह से झूठ और आधारहीन है।

राहुल गांधी को गिरफ्तार करो और दिखाओ…
असम के मुख्यमंत्री के यह कहने पर कि वह राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। नाना पटोले ने कहा कि तानाशाह लोग इस तरह की बात करते हैं। दरअसल, भाजपा राहुल गांधी से डर गई है और कार्रवाई की धमकी दी है। अगर असम के मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को गिरफ्तार करना चाहिए। राहुल गांधी ने देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए इस यात्रा को शुरू किया है। पूरा देश उनके साथ है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस वजह से बीजेपी डरी हुई है। राहुल गांधी पर कार्रवाई करें, जनता उन्हें उचित जवाब देगी।

अन्य समाचार