उमा सिंह
राजनीति में पहले बयान वायरल होते थे, अब नजरें वायरल हो रही हैं। पहले नेताओं की नीतियों पर बहस होती थी, अब इस पर ‘रिसर्च’ चल रही है कि किसने किसे कितनी देर देखा और किसकी तरफ देखकर मुस्कुराया।
अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर अचानक भूचाल सा आ गया। दरअसल, पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑन वैâमरा पूरा ‘डिजिटल ड्रामा’ देखने को मिला। अभिवादन से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि नजरें आखिर किस पर थीं और किस पर नहीं। वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी पूरे राजनीतिक संस्कारों के साथ मंच पर हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करती दिखती हैं। एक बार नहीं, दो-दो बार। लेकिन तभी वैâमरे ने ऐसा कुछ वैâच किया, जिससे सोशल मीडिया पर हो-हल्ला मच गया। पीएम मोदी का ध्यान उस वक्त कथित तौर पर सामने खड़े मिथुन चक्रवर्ती की तरफ था, फिर क्या इंटरनेट पर तुरंत हलचल शुरू हो गई। भीषण गर्मी में प्रतिक्रियाओं की बारिश सी होने लगी। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि `मैडम जी, का नमस्ते पेंडिंग में चला गया क्या..?’ किसी ने लिखा, `जब क्लास में टीचर आपके सवाल की बजाय टॉपर को देख रहा हो।’ कुछ लोगों ने इसे ‘संकेत’ बताया, तो कुछ ने इसे `वैâमरे की एंगल की क्रूर साजिश’ करार दिया। उधर मीम इंडस्ट्री ने इस मौके को किसी राष्ट्रीय त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। कहीं बैकग्राउंड में इमोशनल गाने चलने लगे, तो कहीं इसे `इंग्नोर्ड सेलिब्रिटी मूवमेंट ऑफ दि इयर’ घोषित कर दिया गया। हालांकि, हकीकत इतनी ही हो सकती है कि मंच पर कई लोग मौजूद थे, वैâमरा एक ही एंगल पर था और सोशल मीडिया को हमेशा की तरह नया कंटेंट मिल गया। क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में साधारण दृश्य नहीं होते, वहां हर प्रâेम या तो ‘साजिश’ बन जाता है या फिर ‘मीम।’
कुल मिलाकर, यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि आज की राजनीति में असली मुकाबला सिर्फ विचारों या भाषणों का नहीं, बल्कि ‘विजुअल मोमेंट्स’ का भी है। वैâमरे की एक झलक, नजरों का एक रुख और कुछ सेकंड का दृश्य सोशल मीडिया पर घंटों की बहस में बदल जाता है। क्योंकि…वैâमरा सब वैâच कर लेता है भैय्या…!
