मुख्यपृष्ठनए समाचारजैसे विधायक-सांसद तोड़े गए...वैसे ही नीट पेपर भी लीक हुआ!

जैसे विधायक-सांसद तोड़े गए…वैसे ही नीट पेपर भी लीक हुआ!

-छात्रों का भविष्य अंधकार में डालने वालों को सरेआम फांसी दो

-आदित्य ठाकरे का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि जिस तरह विपक्षी दलों के विधायक और सांसद तोड़े गए, उसी तरह नीट का पेपर भी लीक किया गया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यदि इस मामले में गिरफ्तार लोग सचमुच दोषी साबित होते हैं, तो लाखों विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद करने के लिए उन्हें खुले चौक पर फांसी दी जानी चाहिए।
महाविकास आघाड़ी की संयुक्त प्रेस कॉन्प्रâेंस में बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने नीट पेपर लीक, बांद्रा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और र्इंधन संकट जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले के तीन-चार बड़े आरोपी महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया गया है? महंगाई और रुपए की गिरती कीमत को लेकर भी आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अगर रुपया कमजोर नहीं हुआ, तो क्या डॉलर जिम जाकर मजबूत हो गया? वहीं बांद्रा के गरीबनगर इलाके में झोपड़पट्टियों पर हुई कार्रवाई को लेकर आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर राज्य में दंगे और तनाव की राजनीति चाहिए, ताकि ऐसे माहौल का राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

अन्य समाचार