मुख्यपृष्ठनए समाचारअमरावती में भी ‘खरात कांड’...‘इश्क’ के जाल में फंसाकर किया १८० लड़कियों...

अमरावती में भी ‘खरात कांड’…‘इश्क’ के जाल में फंसाकर किया १८० लड़कियों का यौन शोषण!

– वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल… एमआईएम पदाधिकारी तनवीर अरेस्ट

सुनील ओसवाल / मुंबई

नासिक के खरात कांड के बाद अब अमरावती से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। वहां एक युवक पर १८० से अधिक युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अयाज तनवीर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह एक राजनीतिक (एमआईएम) दल से जुड़ा पदाधिकारी बताया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए युवतियों से नजदीकियां बढ़ाता था। भरोसा जीतने के बाद वह उन्हें अपने जाल में फंसाता और फिर शारीरिक संबंध बनाकर उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था।
आरोपी के फोन से मिले ३०० अश्लील वीडियो!
अमरावती पुलिस ने एक हैवान को अरेस्ट किया है, जिसने १८० युवतियों का यौन शोषण किया है। यौन शोषण के दौरान वह उनका वीडियो बनाता और बाद में वह पीड़िताओं को ब्लैकमेल करता और लगातार शोषण करता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन से ३०० से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर भी वायरल किए गए। इन वीडियो में पीड़ित युवतियों की बेबसी साफ नजर आती है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
इस पूरे घटनाक्रम ने कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खास बात यह है कि यह मामला, तब सामने आया है जब राज्य में पहले से ही इसी तरह के मामलों को लेकर संवेदनशील माहौल बना हुआ है। राजनीतिक हलकों में भी इस प्रकरण को लेकर हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी सांसद अनिल बोंडे ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से वीडियो वायरल हो रहे थे, इसके बावजूद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की? बोंडे ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर तत्काल एसआईटी गठन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जा रही है।

अन्य समाचार