मुख्यपृष्ठटॉप समाचारदिल्ली के सामने नहीं बोल सकती है `खोके' सरकार

दिल्ली के सामने नहीं बोल सकती है `खोके’ सरकार

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना और राष्ट्रवादी को फोड़कर जिस `खोके’ सरकार को बिठाया गया है, वह सरकार दिल्ली के सामने कुछ भी नहीं बोल सकेगी। आदित्य ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपके पास इतनी बहुमत वाली महाशक्ति है, तो मेरे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उन्हें मदद की जरूरत है। ऐसे में बड़ा पैकेज महाराष्ट्र को दो। आदित्य ठाकरे ने हमला करते हुए कहा कि असंवैधानिक मुख्यमंत्री खुद को किसान कहते हैं। वे स्वयंभू किसान हैं। उनके गांव में जाने के लिए सड़क नहीं है, लेकिन दो-दो हेलिकॉप्टर उनके खेत में उतरते हैं। हालांकि, आज मुद्दा यही है कि वे खेती वैâसे करते हैं। उनकी खेती अमावस्या और पूर्णिमा में होती हैं। वे शहर से गायब हो जाते हैं, कभी-कभी गांव चले जाते हैं। यह राज्य किस ओर ले जा रहे हैं। एक तरफ किसान हैरान हैं, जबकि दूसरी तरफ यह सरकार दिल्लीश्वरों के सामने चुप बैठी है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं कि आगामी चुनाव में हम ही जीतेंगे और किसानों की सरकार बैठाएंगे।
मुंबई और महाराष्ट्र को करना चाहते हैं आर्थिक रूप से कमजोर
पिछले डेढ़ साल में महाराष्ट्र में एक भी नया उद्योग नहीं आया है। प्रत्येक उद्योग को जिन्होंने इन पर मेहरबानी की है, उनके राज्य में भेजा जा रहा है। हम वेदांता-फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट लाने वाले थे। उस कंपनी की वजह से एक लाख युवाओं को नौकरी मिलती, लेकिन इसके बाद फिर इन गद्दारों ने हमारी सरकार को गिरा दिया। सरकार बदलने के बाद यह परियोजना रातों रात गुजरात चली गई। टाटा की एयरबस परियोजना नागपुर लानी थी, वह भी गुजरात चली गई। सारी परियोजनाएं गुजरात की ओर चली गर्इं, क्योंकि गद्दारों को सबसे पहले शरण गुजरात ने दी थी। वे मुंबई और महाराष्ट्र को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं। एक बार राज्य कमजोर हो गया तो वे हमारे राज्य का विलय गुजरात में आसानी से कर सकते हैं।
कारोबारी यहां निवेश न करें, ऐसा बनाया जा रहा माहौल
राज्य में इस समय दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। विधायक थाने में गोलीबारी कर रहे हैं। गणपति शोभायात्रा में फायरिंग होती है। हमारे कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की जाती है। विधायक का बेटा किडनैपिंग करता है। महाराष्ट्र में इस तरह की घटना हो रही है। वे यहां का माहौल ऐसा बनाना चाहते हैं कि कोई भी कारोबारी यहां निवेश के बारे में न सोचें। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। विधायक ने महिला सांसद के साथ गाली-गलौज किया है। ऐसे लोगों को वैâबिनेट में रखा जाता है, क्योंकि उनका मुख्यमंत्री ही एक चिंदीचोर गैंग का लीडर है। इस तरह का तंज आदित्य ठाकरे ने कसा।
जो शाखाप्रमुख बनने लायक नहीं, उसे मिली सीएम की कुर्सी
महाराष्ट्र में आज भी उद्धव ठाकरे को कुटुंबप्रमुख माना जाता है। इसीलिए हमारी छोटी-छोटी सभाओं में भी भारी भीड़ उमड़ती है, क्योंकि लोगों को संस्कारी व्यक्ति उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर भरोसा है। हमने उनके मुंह से कभी भी कोई गाली-गलौज नहीं सुनी। उनकी ओर से पागल पन भरी बातें करते या पागलपन भरी हरकतें करते नहीं देखा। जो मंत्री झूठ बोलते हैं, महिलाओं का अपमान करते हैं, उद्धव ठाकरे उन्हें गेटआउट कर देते हैं। ऐसे उद्धव ठाकरे की सरकार इन चिंदीचोरों ने गिरा दी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो व्यक्ति शाखाप्रमुख पद के लायक नहीं है, उसे मुख्यमंत्री पद पर बिठा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती रही है कि वे कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे। वंशवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त भारत करेंगे। अब राज्यसभा चुनाव आ गया है, जिन तीन लोगों को टिकट मिला है, वे तीनों कांग्रेस से हैं। हर किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप है, हर कोई वंशवादी है। आप किसे मूर्ख बना रहे हो? ऐसा जोरदार सवाल आदित्य ठाकरे ने किया है।

अन्य समाचार