मुख्यपृष्ठग्लैमरकियारा का छलका दर्द

कियारा का छलका दर्द

कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी पोस्टपार्टम जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और वह भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील हो गई थीं। जुलाई २०२५ में बेटी सरायाह के जन्म के बाद कियारा ने महसूस किया कि मदरहुड ने उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दूसरों को प्राथमिकता देती थीं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें खुद के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना सिखाया। कियारा ने यह भी बताया कि इस मुश्किल दौर में उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका पूरा साथ दिया। बिजी शेड्यूल के बावजूद सिद्धार्थ हर रात उन्हें ड्राइव पर ले जाते थे, जिससे उन्हें मानसिक रूप से राहत मिलती थी। कियारा ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ना उस दौर का हिस्सा था, लेकिन पति के प्यार और सपोर्ट ने उन्हें संभालने में बड़ी मदद की।

अन्य समाचार