विराट कोहली आमतौर पर मैदान पर शांत रहते हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में उनका गुस्सा देखने को मिला। यह घटना पारी के आठवें ओवर में हुई, जब रजत पाटीदार के वैâच को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गेंदबाज अरशद खान की गेंद पर खेले गए शॉट को जेसन होल्डर ने दौड़कर वैâच किया, लेकिन यह साफ नहीं था कि गेंद जमीन को छू गई थी या नहीं। मामला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने इसे आउट करार दिया। रिप्ले देखने पर ऐसा लगा कि गेंद जमीन से टकराई थी, जिससे पैâसला विवादित बन गया। इस पर विराट कोहली नाराज हो गए और डगआउट से उठकर अंपायर से बहस करने लगे। उनका मानना था कि रजत पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था।
