मुख्यपृष्ठग्लैमरथिएटर में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ रिलीज, दर्शकों ने जमकर सराहा

थिएटर में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ रिलीज, दर्शकों ने जमकर सराहा

सामना संवाददाता / मुंबई

नई पीढ़ी के लिए संस्कार, संस्कृति और श्रीकृष्ण भक्ति का भव्य सिनेमाई अनुभव लेकर आई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पौराणिक और सांस्कृतिक फिल्मों के बढ़ते चलन के बीच इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।

निर्माता सज्जन राज और निर्देशक हार्दिक गज्जर की इस भव्य प्रस्तुति को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन रिव्यू प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक इसे “भावनाओं, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम” बता रहे हैं।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कारों और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से जोड़ने का प्रयास भी करती है। भव्य विजुअल्स, प्रभावशाली संगीत और भावनात्मक प्रस्तुति दर्शकों को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।

कई दर्शकों ने अपने रिव्यू में लिखा है कि यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने योग्य है। खास तौर पर बच्चों को अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, ताकि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

फिल्म की प्रस्तुति, कहानी और तकनीकी पक्ष को भी दर्शकों ने सराहा है। सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर उत्साह देखने लायक है और कई जगहों पर इसे भरपूर दर्शक समर्थन मिल रहा है। कुल मिलाकर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ एक ऐसी फिल्म के रूप में सामने आई है, जो भक्ति, संस्कृति और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का सुंदर संगम पेश करती है।

अन्य समाचार