लारा दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर दुबई में अपने डरावने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इजरायल-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। २८ फरवरी को जब वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं। बाहर निकलकर उन्होंने आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। लारा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और इन दिनों काफी घबराहट महसूस कर रही हैं। आसमान में लगातार फाइटर जेट्स उड़ते हैं और तेज धमाकों से घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगते हैं, जिससे माहौल और डरावना हो जाता है। हालांकि उन्होंने यूएई सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां की व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए काफी सक्रिय है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि तनाव के बावजूद लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वह भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स तलाश रही हैं, क्योंकि बच्चों पर इस माहौल का काफी असर पड़ रहा है।
