मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई... २४ घंटे में ५...

महायुति राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई… २४ घंटे में ५ कत्ल से दहल उठी मुंबई… सरेआम कत्लेआम से सुरक्षा पर उठे सवाल

फिरोज खान / मुंबई

पिछले २४ घंटे के अंदर शहर में ५ कत्ल की वारदातों से मुंबई में दहशत पैâल गई है। खुलेआम कत्लेआम, लूटपाट, डवैâती, छिनैती, बलात्कार और अंडरवर्ल्ड की धमकियों से मुंबई दहल उठी है। ना महिला, ना बच्चे और ना ही बुजुर्ग हर कोई अपराधियों का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की हो रही घटनाओं से मालूम होता है शहर की कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसी हालत में अवाम की सुरक्षा खतरे में नजर आने लगी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार और सोमवार के बीच यानी २४ घंटे में ५ कत्ल की घटनाएं हुई हैं। पांचों मर्डर केस में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
दादर में पहली घटना
मुंबई के दादर इलाके में रविवार देर रात एक ४० साल के आदमी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब ९:३० बजे पीड़ित की पत्नी के सामने हुई, जिससे मामले को लेकर सदमा और गुस्सा बढ़ गया। मरने वाले की पहचान शहर के रहने वाले अंकुश अंबोरकर के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह दादर में एक दोस्त से मिलने गया था, तभी कुछ गुंडों ने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया। प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर के पास अंबोरकर की पत्नी सिक्योरिटी गार्ड का काम करनेवाली को घटना की जानकारी मिली और वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची। वह किसी तरह अपने पति को हमलावरों से दूर करने में कामयाब रही, लेकिन तब तक पति गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और अंबोरकर को केईएम अस्पताल ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
बांद्रा-पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या
इसी तरह सोमवार को बांद्रा पूर्व में एक सिक्योरिटी गार्ड की किसी अनजान आदमी ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मकसद कोई मामूली बात थी। हालांकि, सही वजह अभी पता नहीं चली है। खेरवाड़ी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी है। मृतक की पहचान ५६ साल के अभिनव चौधरी के तौर पर हुई है, जो दरभंगा, बिहार का रहने वाला था।
नई मुंबई में तीन मर्डर
नई मुंबई में तीन अलग-अलग मर्डर केस सामने आए हैं। पहले मामले में १३ अप्रैल की सुबह दीघा के इल्थनपाड़ा इलाके में ३० साल के सोनराज सुरेश शिंदे नाम के एक आदमी की हत्या कर दी गई। एक ग्रुप ने शिंदे पर अटैक किया और बाद में उस पर पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। रबाले एमआईडीसी पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक और मामले में १२ अप्रैल की सुबह वाशी के एपीएमसी मसाला मार्वेâट इलाके में राधे किशन उर्फ ​​मोदी नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का एक प्राइवेट कंपनी की जगह के पास पीड़ित से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से पीड़ित के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को एपीएमसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा मामला सोमवार शाम का है। पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन की सीमा के पास २० से २५ साल की एक अनजान महिला की लाश चिंचावली और वाकडी गांवों के पास जंगल वाले इलाके में मिली।

अन्य समाचार