मुख्यपृष्ठग्लैमरगोलमाल 5 में लक्ष्मण की वापसी, शरमन ने रोहित को जन्मदिन पर...

गोलमाल 5 में लक्ष्मण की वापसी, शरमन ने रोहित को जन्मदिन पर किया ऐलान

हिमांशु राज

गोलमाल फिल्म के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। शरमन जोशी गोलमाल 5 में एक बार फिर नजर आएंगे। उन्होंने यह जानकारी रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी यह पोस्ट बहुत जल्दी वायरल हो गई और फैंस खुशी से झूम उठे। शरमन ने बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फैंस के लिए यह किसी पुरानी याद के लौट आने जैसा है, मानो गोलमाल की पुरानी टीम एक बार फिर पूरी हो गई हो। एक मजेदार फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रोहित। नया साल खुशियों से भरा हो। बडे स्टंट होंगे, खूब हंसी आएगी और सुपरहिट फिल्म बनेगी। गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।”

शरमन ने साल 2006 में आई पहली गोलमाल फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार अजीब लेकिन बेहद मजेदार था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी लोग उस किरदार को याद करते हैं। उनकी हंसी का अंदाज कमाल का था और अजय देवगन के साथ उनकी जोडी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म के कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। करीब 20 साल बाद उनकी वापसी से फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के पुराने सीन साझा कर रहे हैं और लक्ष्मण की वापसी का जश्न मना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही तेज हो जाएगी और शरमन इस महीने के अंत तक सेट पर पहुंच जाएंगे। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। गोलमाल 5 हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी श्रृंखलाओं में से एक को आगे बढाएगी। फिल्म के सिनेमा घरों में अगले साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म भी पहले की तरह जबरदस्त हंसी और मनोरंजन से भरपूर होगी।

अन्य समाचार