मुख्यपृष्ठग्लैमरकिंग खान से ली थी सीख

किंग खान से ली थी सीख

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत स्टार किड में से एक जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाली बचपन की याद शेयर की है। जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की चक दे! इंडिया जैसे आइकोनिक स्पोट्स ड्रामा से इंस्पिरेशन शामिल है। दरअसल, एक वैंâडिड इंटरव्यू में बात करते हुए जाह्नवा कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख की फिल्म ने उन पर और खुशी पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में हॉकी की कहानी को देखने के बाद दोनों बहनों ने अपनी आइस हॉकी की रोमांचक यात्रा को शुरू करने का पैâसला किया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने हाथ में हॉकी स्टिक पकड़ कर अपने घर को आइस हॉकी के मैदान में बदल दिया था। मस्ती की बात यह थी की दोनों ने हॉकी आइस बॉल की जगह पर आइस क्यूब का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनको क्या पता था कि चक दे! इंडिया की तरह खेलने का उनका यह आइडिया एक नया रोमांचक अनुभव बन जाएगा।

अन्य समाचार