मैं ‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से पुलिस अधिकारियों का ध्यान कल्याण रेलवे स्टेशन की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। कल्याण रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर भिवंडी जाने वाली सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े रिक्शों के कारण यातायात व्यवस्था मानो डगमगा जाती है। अन्य वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोग भी परेशान रहते हैं। लेकिन शनिवार की शाम को देखा गया कि स्टेशन के बाहर महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के कई जवान ड्यूटी पर तैनात थे। रिक्शे लाइन में खड़े थे। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए कि आखिर आज सब कुछ व्यवस्थित कैसे है। वहां कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे, जिन्हें देखकर लोग कह रहे थे कि अगर पुलिस चाहे तो सब कुछ ठीक ढंग से चल सकता है। यातायात पुलिस हो या शहर पुलिस, दोनों को चाहिए कि कल्याण रेलवे स्टेशन के सामने हमेशा पुलिस बल तैनात रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।
विनोद मोरे/कल्याण
