मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा सरकार के राज में जीना दुश्वार...भोजन के बाद अब पानी पर...

भाजपा सरकार के राज में जीना दुश्वार…भोजन के बाद अब पानी पर भी आफत!.. मनपा कर रही है ७ फीसदी टैक्स बढ़ाने पर विचार

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा राज में महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हद तो यह है कि भोजन के बाद अब पानी भी महंगा होनेवाला है। मनपा जल्द ही पानी के बिलों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। मनपा द्वारा जल आपूर्ति और पाइपलाइन के रख-रखाव के खर्चों में भारी बढ़ोतरी के कारण पानी के कर में ६ से ७ प्रतिशत की वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है। इस पर अंतिम पैâसला शहर में मानसून की स्थिति और झीलों में पानी के मौजूदा स्तर पर निर्भर करेगा।
मनपा अधिकारियों के अनुसार, मुंबई को लगभग १२० किलोमीटर दूर स्थित जलाशयों से पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। इस पूरी व्यवस्था में हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। पाइपलाइन की मरम्मत रखरखाव लीकेज नियंत्रण पंपिंग स्टेशन संचालन और पानी को शुद्ध बनाने की प्रक्रिया पर लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ ने मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
मनपा अधिकारियों का कहना है कि अगर पानी का शुल्क नहीं बढ़ाया गया तो मनपा को १०० से १२५ करोड़ रुपए तक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, पानी शुल्क इसलिए बढ़ाया जाना है, ताकि खर्च और आय के बीच संतुलन बना रहे। अब जल विभाग की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ गया है।

अन्य समाचार