मुंबई। पूर्वी उत्तर प्रदेश की आवाज कही जाने वाली सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. द्रिगेश यादव के नेतृत्व में गोरेगांव-पूर्व के आरे कॉलोनी में पूर्वांचल के विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पर परिचर्चा की गई। डॉ द्रिगेश यादव ने पूर्वांचल विकास परिवार के संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल विकास परिवार को बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी चरम सीमा पर है। मूल समस्या से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी विकास चाहता है।
परिचर्चा के दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष चंद्रजीत यादव का पूर्वांचल विकास परिवार की तरफ से सम्मान किया गया। इस अवसर संस्था के संस्थापक सदस्य मोतीलाल यादव, लोकगीत गायक नीलकंठ, बृजेश यादव, विमलेश यादव जौनपुरिया, ईश्वर देव यादव, अरुण यादव, धीरेंद्र यादव, झुल्लूर यादव, रामझलक यादव, रणविजय यादव, बाबुलनाथ यादव, लोकगीत गायक संतोष यादव पगड़ीवाले समेत अनेक लोग मौजूद रहे।