मुख्यपृष्ठनए समाचारलीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने गिफ्ट सिटी में नई सुविधा के...

लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने गिफ्ट सिटी में नई सुविधा के साथ गुजरात में रखा कदम

सामना संवाददाता / मुंबई

लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में अपनी नई सुविधा को लॉन्‍च करके क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा में एक नया अध्याय शुरू किया है। इसी के साथ कंपनी ने गुजरात में अपना विस्‍तार करने की घोषणा की है। यह कदम मुंबई की सीमाओं से परे, भारत के सबसे तेजी से उभरते आर्थिक केंद्रों में से एक में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा पहुंचाने की संस्था की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक उद्घाटन-पूर्व पूजा समारोह हुआ, जिसमें गणमान्य अतिथि, ट्रस्टी और चिकित्सा जगत के विशिष्ट लोग शामिल हुए। गिफ्ट सिटी में बनी यह नई सुविधा गुजरात और पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाओं के द्वार खोलेगी। इसके साथ यहां आती है लीलावती की 48 साल की वह विरासत जो चिकित्सकीय उत्कृष्टता, मरीजों के अटूट भरोसे और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद पर खड़ी है। अस्पताल का आउट-पेशेंट विभाग अभी से चालू है और रोजाना सेवाएं दे रहा है।
लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए लीलावती हॉस्पिटल, गिफ्ट सिटी के डायरेक्टर प्रशांत के. मेहता ने कहा, “हमारे लिए स्वास्थ्य सेवा कभी केवल इलाज नहीं रही। यह इंसान की गरिमा, सहानुभूति और उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। गुजरात में विस्तार करते हुए हमारा पहला संकल्प यही है कि कोई भी व्यक्ति अच्छी चिकित्सा सेवा से वंचित न रहे। यह पहल एक ऐसे स्वस्थ और समावेशी समाज की दिशा में उठाया गया कदम है जहां देखभाल किसी की सुविधा नहीं, बल्कि सबकी साझा जिम्मेदारी है। मेरे माता-पिता किशोर मेहता और चारुबेन मेहता, जो लीलावती हॉस्पिटल मुंबई के संस्थापक स्थायी ट्रस्टी हैं, अपने गहन अनुभव और विशेषज्ञता के साथ लीलावती हॉस्पिटल गिफ्ट सिटी के प्रमुख सलाहकार भी हैं।”
उद्घाटन के उपलक्ष्य में अस्पताल 20 अप्रैल से 20 मई तक एक महीने का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर रहा है। यह शिविर रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इसका उद्देश्य जरूरतमंद तबकों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। शिविर में पूरे शरीर की जांच और डॉक्टरी परामर्श की सुविधा मिलेगी, जो सामुदायिक सेवा और रोग-रोकथाम के प्रति अस्पताल की गहरी प्रतिबद्धता को सामने लाती है।

अन्य समाचार