मुख्यपृष्ठनए समाचारपोल से गिरकर लाइनमैन की मौत...शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम...नौकरी और...

पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत…शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम…नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

राजेश सरकार / प्रयागराज

गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में बिजली लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। करंट सुधारने के लिए पोल पर चढ़ा लाइनमैन अचानक नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने फूलपुर-वारी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
परिजन का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और विभागीय लापरवाही के चलते लाइनमैन की जान गई। ग्रामीण मृतक आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

अन्य समाचार