मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बिना किसी इंजेक्शन के घटाया वजन’

‘बिना किसी इंजेक्शन के घटाया वजन’

भूमि पेडनेकर ने अपने करियर और जीवन में बदलती प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव २०२६ में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब वह फिल्मों से ज्यादा अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को महत्व देती हैं। भूमि ने बताया कि सफलता का मतलब केवल प्रासंगिक बने रहना नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के प्रति ईमानदार रहना है। उनके अनुसार, असली मायने अपने हुनर को पहचानकर लगातार मेहनत करना है। उन्होंने अपने वजन घटाने को लेकर पैâली गलतफहमियों पर भी बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने बिना किसी इंजेक्शन या शॉर्टकट के ४० किलो से ज्यादा वजन कम किया है। भूमि ने यह भी बताया कि डेंगू के दौरान उनका काफी वजन और बाल कम हो गए थे, जिसे लेकर लोग गलत धारणाएं बना बैठे। उन्होंने कहा कि फिटनेस के पीछे उनका वर्षों का अनुशासन और मेहनत है।

अन्य समाचार