मुख्यपृष्ठअपराधपाकिस्तान प्रेम ने लिए दो के प्राण!.. पति को भारत तो पत्नी...

पाकिस्तान प्रेम ने लिए दो के प्राण!.. पति को भारत तो पत्नी को पसंद था पाकिस्तान…घरेलू हिंसा में गई दोनों की जान

द्रुप्ति झा / नई मुंबई

पति के भारत में रहना तो पत्नी को पाकिस्तान में रहना पसंद था, इस वजह से दोनों में विवाद हआ और दोनों की जान चली गई। दरअसल, नई मुंबई के खारघर सेक्टर ३४ स्थित डॉल्फिन प्राइड सोसायटी में रहनेवाले पाकिस्तानी नागरिक नोतनदास (४५) ने अपनी पत्नी सपना (३५) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और बाद में फिर खुद आत्महत्या कर ली।
दोनों के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे। दोनों लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रहे थे। वे सिंधी मूल के पाकिस्तानी हिंदू नागरिक थे।
पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि कपल का बेटा स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। जब वह वापस आया तो घर का दरवाजा कोई नहीं खोल रहा था। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। पड़ोस में रहनेवाला एक व्यक्ति खिड़की से घर के अंदर गया तो देखा कि दोनों लोग खून में लथपथ पड़े हैं, उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तो उन्हें किचन में प्रयोग किए जानेवाला एक चाकू मिला। पुलिस के अनुसार, चाकू देखकर अंदाजा लगा कि पति नोतनदास ने पत्नी की हत्या की होगी और बाद में खुद आत्महत्या की होगी। मामले की आगे जांच की जा रही है।
अक्सर होता था विवाद
पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। २५ मई को भी इसी तरह दोनों के बीच मारपीट हुई थी तो किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। जब वहां खारघर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी गए तो उस वक्त सपना ने अपने पति के खिलाफ यह कहते हुए शिकायत देने से मना कर दिया था कि यह घर का मामला है। उसी दौरान पता चला कि सपना काफी समय से पाकिस्तान वापस जाने की जिद कर रही थी, जबकि नोतनदास भारत में ही व्यापार कर बसना चाहता था। इसी बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी काफी गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति था।

अन्य समाचार