मुख्यपृष्ठअपराधसुल्तानपुर में लव जिहाद...हिंदू किशोरी को अगवा कर धर्मांतरण की कोशिश!

सुल्तानपुर में लव जिहाद…हिंदू किशोरी को अगवा कर धर्मांतरण की कोशिश!

-आरोपी साबिर को पुलिस ने दबोचा

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के सुल्तानपुर शहर की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने के बाद जबरन धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने ज़िला मुख्यालय स्थित दरियापुर सूरज टाकीज रोड के निवासी आरोपी साबिर को दबोच लिया है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में।नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बता दें कि गत २४ मई को शहर क्षेत्र की निवासी एक हिंदू महिला ने नगर पुलिस को सूचित किया कि उनकी किशोर वय की बेटी को सूरज टाकीज रोड निवासी साबिर पुत्र सिराज अहमद अपने साथियों संग बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। ऐसा पता चला है कि बेटी के धर्मांतरण की जबरन कोशिश की जा रही है। इसके बाद सक्रिय हुई नगर पुलिस ने केस पंजीकृत कर आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी। अंततः सप्ताह के भीतर नगर पुलिस के दरोगा जितेन्द्र यादव व अविनाश चंद्र, महिला सिपाही रजनी व पीआरडी जवान रितेश शुक्ल ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया। शहर कोतवाल आलोक धीमान ने बताया कि पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी युवक लव जिहाद में संलिप्त था। अतः उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

अन्य समाचार