मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लुक्खे’ का ट्रेलर: रैप, रंजिश और रोमांच का नया संगम

‘लुक्खे’ का ट्रेलर: रैप, रंजिश और रोमांच का नया संगम

हिमांशु राज

प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें रैप, क्राइम, बदला और स्टाइलिश एक्शन का तेज-तर्रार मिश्रण देखने को मिलता है। 8 एपिसोड की यह म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज 8 मई को हिंदी में भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

कहानी पंजाब, खासकर चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि में रची गई है, जहां संगीत, महत्वाकांक्षा और अपराध की दुनिया एक-दूसरे से टकराती है। ट्रेलर में किंग अपने अभिनय डेब्यू के साथ एमसी बदनाम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि राशि खन्ना, पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सारण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक हिमांक गौर की यह सीरीज भावनात्मक तनाव और युवा ऊर्जा से भरी हुई दिखती है। इसके निर्माण में विपुल डी. शाह और राजेश बहल जुड़े हैं, जबकि इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने मिलकर बनाया है।

ट्रेलर लॉन्च मुंबई में लाइव दर्शकों के सामने किया गया, जिससे साफ है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर पेश कर रहे हैं। एमसी बदनाम और एमसी ओजी की भिड़ंत, लकी और सनोबर की प्रेम कहानी, और रैप बीट्स से सजा साउंडट्रैक इस सीरीज को अलग पहचान देने की कोशिश करते हैं।कुल मिलाकर, ‘लुक्खे’ एक ऐसी कहानी लगती है जो संगीत की धड़कन और संघर्ष की तपिश को साथ लेकर चलती है।

अन्य समाचार