मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति सरकार के भ्रष्टाचार पर नजर रखेगा ... विपक्ष का `शैडो' कैबिनेट!...

महायुति सरकार के भ्रष्टाचार पर नजर रखेगा … विपक्ष का `शैडो’ कैबिनेट! …शरद पवार ने सौंपी जिम्मेदारी

-मंत्रियों के फैसलों का भी रखा जाएगा ध्यान
सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य की महायुति सरकार में भ्रष्टाचारी मंत्रियों की मनमानी पर विपक्ष नजर रखेगा। विपक्ष ने राज्य सरकार के कैबिनेट पर नजर रखने के लिए शैडो वैâबिनेट बनाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने इसकी घोषणा की है। एनसीपी ने शैडो कैबिनेट के गठन का खुलासा किया है। महाराष्ट्र सरकार के १०० दिनों के कामकाज पर यह शैडो कैबिनेट  नजर रखेगी। सरकार के मंत्रियों के तमाम फैसलों पर भी उनकी पैनी नजर रहेगी।
शरद पवार ने बैठक लेकर इस शैडो कैबिनेट के लोगों का चयन कर उन्हें कार्य की जिम्मेदारियां भी दीं। एनसीपी पार्टी के राजेश टोपे, जयप्रकाश दांडेगांवकर, राजेंद्र शिंगणे, अनिल देशमुख, जीतेंद्र आव्हाड, सुनील भुसारा, हर्षवर्धन पाटील आदि वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और उन्हें पूरे महाराष्ट्र का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि मुंबई में शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और सांसद उपस्थित थे। पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए प्रमुख नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। शरद पवार ने सभी नेताओं को अगले तीन महीनों में पूरे महाराष्ट्र का दौरा करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही युवा चेहरों को अधिक अवसर देने की रणनीति अपनाई गई है।

`पार्टी के नेता नए उम्मीद और जोश के साथ काम पर लगें, नए चेहरों को मौका दें, अगले तीन महीनों में महाराट्र छान मारें और उसका रिपोर्ट पेश करें।’
-शरद पवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने फहाद अहमद
राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) ने फहाद अहमद को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। फहाद अहमद, जिन्होंने हाल ही में अणुशक्तिनगर विधानसभा चुनाव लड़ा था, अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति हैं। इस बात की पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया के माध्यम से की।

अन्य समाचार