मुख्यपृष्ठनए समाचाररायगड के आंबेनली घाट में बड़ा हादसा...८०० फीट गहरी खाई में गिरी...

रायगड के आंबेनली घाट में बड़ा हादसा…८०० फीट गहरी खाई में गिरी कार, ८ की मौत

एजेंसी / मुंबई

रायगड जिले में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग के आंबेनली घाट क्षेत्र में एक एसयूवी कार करीब ८०० फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का पता तब चला जब परिजनों ने यात्रियों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस करवाई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने घाट क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया और गहरी खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन बरामद किया।
सातारा जा रहे थे सभी युवक
पुलिस के अनुसार, सभी युवक रविवार को डापोली के हार्ने क्षेत्र से एसयूवी वाहन में सवार होकर सातारा के लिए निकले थे। देर रात तक जब वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया, तब परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार में सवार लोगों के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन ट्रेस की। जांच में सभी मोबाइल की आखिरी लोकेशन पोलादपुर क्षेत्र के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने आंबेनली घाट इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह घाट क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस और बचाव दल को एक एसयूवी वाहन गहरी खाई में दिखाई दिया। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। इसके बाद स्थानीय रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और कठिन परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी काफी मेहनत
आंबेनली घाट का इलाका बेहद खतरनाक और गहरी ढलानों वाला माना जाता है। लगभग ८०० फीट गहरी खाई में उतरना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से नीचे उतरी और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

अन्य समाचार