विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में शो-कॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें २६ जून २०२६ तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बैन कर दिया गया है। महासंघ ने १५ पन्नों के नोटिस में कहा है कि उनके आचरण से देश की छवि प्रभावित हुई और कुश्ती को नुकसान पहुंचा है। आरोपों में २०२४ पेरिस ओलंपिक में वजन असफलता, लोकेशन रिपोर्टिंग में कथित विफलता और अलग-अलग वेट वैâटेगरी में भाग लेना शामिल है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने भी कुछ खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है, जिसमें क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा शामिल हैं। विनेश को जवाब देने के लिए १४ दिन का समय दिया गया है।
