मुख्यपृष्ठनए समाचार१० जगहों पर बड़ा बवाल... पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव... कहीं चले ईंट-पत्थर...

१० जगहों पर बड़ा बवाल… पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव… कहीं चले ईंट-पत्थर तो कहीं लाठी-थप्पड़!

-कहीं हुई वोट चोरी, कहीं ईवीएम खराब…९० प्रतिशत वोटिंग से ‘वोट चोरी की बढ़ी आशंका’

सामना संवाददाता / कोलकाता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए कल पहले चरण की वोटिंग हुई। इस दौरान करीब १० जिलों में हिंसा देखने को मिली। इनमें आसनसोल, मालदा, कूचबिहार, सिलीगु़ड़ी, मुर्शिदाबाद आदि जगहों पर झड़पें हुर्इं। कहीं उम्मीदवार को घेर कर, दौड़ाकर पीटा गया, कहीं लाठियां चलीं तो कहीं र्इंट-पत्थर भी चले।
आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अग्निमित्रा पॉल के मुताबिक, यह घटना बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में तब हुई, जब वह मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए कई मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं। इलाके की एक इमारत के अंदर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद, जब वह अपनी अगली मंजिल की ओर जा रही थीं, तभी कथित तौर पर पीछे से उनकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया।
वोट देने के बाद महिला की मौत!
कल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान वोट देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, केशपुर में वोट डालने के बाद बूथ के सामने ही एक महिला की जान चली गई। महिला का नाम इशरतन बीबी है।
एक अन्य घटना में नौदा में उस वक्त भारी तनाव पैâल गया, जब रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे, जहां टीएमसी समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं। भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और र्इंटें थीं। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताजमुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या २०० और २०१) में टीएमसी के एक चुनावी वैंâप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या २६/२३७ पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
ईवीएम हुई खराब
मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर ईवीएम में खराबी आने के बाद तनाव पैâल गया। सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया। कई मतदाता सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम को लेकर विवाद हो गया। श्रीपुर इलाके में एक सड़क किनारे ढाबे के पास खड़ी एक गाड़ी में ईवीएम मिलने का आरोप सामने आया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया।

 

अन्य समाचार