मुख्यपृष्ठनए समाचारवैध वोट ही अवैध कर डाले! ...भाजपा ने अब तो सरेआम शुरू...

वैध वोट ही अवैध कर डाले! …भाजपा ने अब तो सरेआम शुरू कर दी धांधली

आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
सामना संवाददाता / नई दिल्ली 
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को भाजपा उम्मीदवार ने जीत लिया है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर को कुल १६ वोट मिले, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे ‘आप’ उम्मीदवार कुलदीप कुमार महज १२ वोट ही हासिल कर सके। जबकि ८ वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया। लेकिन इस चुनाव को लेकर भाजपा ने सरेआम धांधली की, ऐसा आरोप आप की तरफ से लगाया गया है। आप ने कहा कि भाजपा ने वैध वोट को ही अवैध कर दिया। वहीं आप की तरफ से मेयर पद उम्मीदवार कुलदीप कुमार भावुक हो गए।
आप-कांग्रेस ने नहीं डाला वोट 
वोटों के आधार पर प्रत्याशी राजिंदर कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का डिप्टी मेयर चुन लिया गया। लेकिन चुनाव के बाद हुए डिप्टी मेयर चुनाव और सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। धांधली का आरोप लगाते हुए दोनों पार्टी के पार्षदों ने विरोध में इस चुनाव में वोट डालने से ही इनकार कर दिया।
‘आप’ ने बताया देशद्रोह
इस चुनाव में भाजपा द्वारा कथित रूप से की गई धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने
‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन-दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है। वहीं एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान हमने जो कुछ भी देखा वह न केवल असंवैधानिक है बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हमने जो अवैधता देखी उसे देशद्रोह ही कहा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज जो हुआ उससे पता चलता है कि मेयर चुनाव के लिए बीजेपी सभी गैरकानूनी हथकंडे अपना सकती है और लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर क्या करेगी? क्या बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है?

अन्य समाचार